रायपुर- रविवार को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने शपथ ली। नया प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी को बनाया गया है। रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस बतौर अतिथि पहुंचे।

प्रदेश पदाधिकारियों का इस बार चुनाव नहीं हुआ। सर्व सम्मति से उन्हें चुना गया। इसे लेकर CM ने कहा कि 12 लाख व्यापारी पूरे प्रदेश में संगठन से जुड़े हैं। ऐसे में सर्व सम्मति से अध्यक्ष का चुना जाना बड़ी बात है, आगे भी इस परंपरा को कायम रखिए।

चेंबर में 33 जिला उपाध्यक्ष और 33 जिला मंत्री समेत कुल 69 पदों के परिणाम घोषित हुए। इनमें 69 पदों में से 58 पर निर्विरोध निर्वाचन, 2 पदों पर मतदान से निर्वाचन हुआ और 9 पद रिक्त रह गए। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया निर्वाचित हुए हैं।

फरवरी से जारी थी चुनावी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के 33 प्रशासनिक जिलों में से नारायणपुर को छोड़कर 32 जिलों में चेंबर के कुल 27480 सदस्य हैं। 7 जिले बलरामपुर, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर में सदस्यों की संख्या 50 से कम होने से चेंबर संविधान अनुसार इन जिलों में उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव नहीं हुए।

इस प्रकार 25 जिले और भिलाई को चेंबर संविधान में चेंबर जिला का दर्जा दिए जाने से कुल 26 जिलों में चुनाव प्रक्रिया फ़रवरी से चल रही थी। इनमें से महासमुंद और रायगढ़ में ही मतदान द्वारा निर्वाचन हुआ। वहीं गोरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर और कबीरधाम जिला में उपाध्यक्ष और मंत्री का नामांकन ही निरंक रहे। इसी प्रकार कोरबा जिला, सरगुजा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में जिला मंत्री पद पर भी नामांकन निरंक रहा। जिसके कारण 9 पद निरंक रहे।

अब ये हैं चेंबर के नए पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष : सतीश थौरानी प्रदेश महामंत्री : अजय भसीन प्रदेश कोषाध्यक्ष : निकेश बरडिया

  • चेंबर उपाध्यक्ष जिला रायपुर – लोकेश जैन, निलेश मूंदड़ा, शंकर बजाज, टी. श्रीनिवास रेड्डी, राजकुमार तारवानी, मनोज कुमार जैन, कन्हैयालाल गुप्ता, अशोक अग्रवाल
  • चेंबर मंत्री जिला रायपुर – रवीन्द्र सिंह चावला, अमर बरलोटा, दीपक विधानी, भरत पमनानी, राकेश वाधवानी, प्रशांत गुप्ता, कांति पटेल, आकाश धावना
  • बालोद उपाध्यक्ष – संजोग टावरी, बालोद जिला मंत्री – स्वाधीन जैन
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी – भरतपुर उपाध्यक्ष – पंकज जैन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मंत्री – संजीव कुमार ताम्रकार
  • कांकेर उपाध्यक्ष – अशोक कुमार राठी, कांकेर जिला मंत्री – महेश कुमार भोजवानी
  • कोरबा उपाध्यक्ष – जगदीश सोनी, कोरबा जिला मंत्री – नामांकन निरस्त होने से पद रिक्त रहा
  • कोरिया उपाध्यक्ष – अजय कुमार गुप्ता , कोरिया जिला मंत्री – शैलेंद्र शर्मा
  • गरियाबंद उपाध्यक्ष – अशोक सिंह राजपूत ,गरियाबंद जिला मंत्री – अरुण कुमार मिश्रा
  • दंतेवाड़ा उपाध्यक्ष – ओमप्रकाश सोनी, दंतेवाड़ा जिला मंत्री – डूंगरमल सोनी
  • दुर्ग उपाध्यक्ष – अशोक राठी, दुर्ग जिला मंत्री – दीपक चोपड़ा
  • धमतरी उपाध्यक्ष – दिनेश कुमार रोहरा , धमतरी जिला मंत्री – आलोक पांडे
  • बिलासपुर उपाध्यक्ष – नवदीप सिंह अरोरा, बिलासपुर जिला मंत्री – अनिल वाधवानी
  • बेमेतरा उपाध्यक्ष – केशव मोटवानी ,बेमेतरा जिला मंत्री – चंदन सोनी
  • बलोदाबाजार भाटापारा उपाध्यक्ष – श्रीचंद छाबड़िया, बलोदाबाजार भाटापारा जिला मंत्री – सुभाष भट्टर
  • भिलाई उपाध्यक्ष – अनिल अग्रवाल, भिलाई जिला मंत्री – मनोहर कृष्णानी
  • मुंगेली उपाध्यक्ष – प्रेम आर्य, मुंगेली जिला मंत्री – प्रवीण वैष्णव
  • राजनांदगांव उपाध्यक्ष – आलोक बिंदल, राजनांदगांव जिला मंत्री – तरुण लहरवानी
  • जांजगीर चांपा उपाध्यक्ष – विशाल केडिया , जांजगीर चांपा जिला मंत्री – दीपक पालीवाल
  • सक्ति उपाध्यक्ष – शंकर लाल अग्रवाल, सक्ति जिला मंत्री – दिनेश शर्मा
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़ उपाध्यक्ष – मुकेश कुमार अग्रवाल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मंत्री – नामांकन नहीं होने से पद रिक्त रहा
  • सूरजपुर उपाध्यक्ष – अशोक कुमार अग्रवाल, सूरजपुर जिला मंत्री – रौनक जैन
  • रायगढ़ उपाध्यक्ष – सुशील रामदास अग्रवाल, रायगढ़ जिला मंत्री – शक्ति अग्रवाल
  • सरगुजा जिला उपाध्यक्ष – मतदान निरंक होने से पद रिक्त रहा. सरगुजा जिला मंत्री – गोपाल अग्रवाल
  • महासमुंद जिला उपाध्यक्ष – प्रवीण अग्रवाल, महासमुंद जिला मंत्री – जितेंद्र कुमार चंद्राकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here