थान खमरिया – थान खमरिया समीप ग्राम लोधी कापा पंजीयन क्रमांक 356 सेवा सहकारी समिति गोदाम का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी, विधायक ईश्वर साहू, पूर्व विधायक संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, तेली बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद पटेल जी, परमेश्वर वर्मा जी, साजा पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू जी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश ठाकुर के द्वारा लोकार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा नरेंद्र मोदी, विष्णु देव साय, विजय बघेल जिंदाबाद के नारों से गूंजायमय हो गया। पश्चात मंची कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प गुच्छ, माला, दुपट्टा से अतिथियों का स्वागत किया गया। सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष तोशुराम वर्मा द्वारा अतिथियों को शाल व प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

क्रमांक 356 सेवा सहकारी समिति के समस्याओं के अतिथियों का अवगत कराया गया। विधायक ईश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा। हमने बनाया, हम ही संवारेंगे आगे किसानों को प्रोत्साहित करते हुए , कहा कि खाद गोदाम बनने से ग्रामीण किसानों को सुविधा मिलेगी। खाद लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही खाद मिलेगा। आगे आपके द्वारा केंद्र राज्य सरकार की योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। आपके द्वारा आयोजन को सराहनीय बताया गया। आगे आपके द्वारा साजा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी समस्याओं को हमने पूरा किया। विधानसभा चुनाव में तोशु/अनीता वर्मा के द्वारा टमाटर वीडियो का वायरल किया गया था। वह प्रचार का माध्यम बना और चुनाव की सफलता में संजीवनी का काम किया। सफल आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष प्रबंधक की प्रशंसा की पश्चात सांसद विजय बघेल ने भारत माता के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। आपके द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। पार्टी के रीति-नीति के हिसाब से चले। कोई छोटा बड़ा नहीं होता। आपके द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए। कहा उनके द्वारा विषम परिस्थिति में पार्टी को खड़ा किया। जिसके वट वृक्ष के नीचे आज हम लोग खड़े हैं। और खुली हवा में सांस ले रहे हैं। मन को बड़ा करके चले तभी राजनीति आगे बढ़ सकती है। और सभी के दुख सुख में हमेशा मैं साथ खड़ा हूं। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर राजपूत में ने किया इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here