नई दिल्ली- मौसम विभाग ने सोमवार को MP-झारखंड समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ हीटवेव की चेतावनी है।

बिहार में रविवार को 6 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों की बिजली गिरने और एक महिला की मौत पेड़ गिरने से हुई। 4 लोग घायल हैं।

राजस्थान में रविवार को तेज गर्मी का असर दिखा। रविवार को जयपुर में जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर से ज्यादा गर्मी रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिन प्रदेश में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

उधर, रविवार को बेंगलुरु में तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों और घरों में पानी भर गया। तमिलनाडु के भी कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। हिमाचल के मंडी समेत कई जिलों में सोमवार सुबह तेज बारिश शुरू हो गई है।

मॉनसून की स्थिति

दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर आगे बढ़ा है।

मौसम के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए सही स्थिति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here