रायपुर- छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। 22 मई को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश हुई। बीजापुर में सबसे ज्यादा 50 मिमी पानी बरसा है। छत्तीसगढ़ के नॉर्थ पार्ट के जिलों में आज भी बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है।

अन्य जिलों में तेज बारिश होने और अंधड़ चलने का यलो अलर्ट है। प्रदेश में 25 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के चलते औसतन तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिरा है। वहीं बुधवार की बात की जाए तो सबसे ज्यादा तापमान 41.4°C रायपुर का रहा।

छत्तीसगढ़ में दो सिनौप्टिक सिस्टम के कारण बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक द्रोणिका मध्यप्रदेश और झारखंड से होते हुए जा रही है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के उत्तर के हिस्सों में दिखेगा।

वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण दक्षिण के हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक–दो स्थानों हल्की मेघ गर्जना हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here