रायपुर- छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर-दुर्ग में सुबह से ही तेज बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। 7 दिनों तक यलो अलर्ट है। रायपुर दुर्ग में सुबह से बारिश हो रही है। - Dainik Bhaskar
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। 7 दिनों तक यलो अलर्ट है। रायपुर दुर्ग में सुबह से बारिश हो रही है।

वहीं बस्तर संभाग में अगले कुछ दिनों में 80-90 मिमी तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर और दुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यानी अगले कुछ घंटे इन जिलों के लिए क्रिटिकल रहने वाले हैं। लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

प्रदेश के अलग–अलग हिस्सों में बारिश के चलते औसतन तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। वहीं शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान 35.1°C रायगढ़ में और सबसे कम तापमान 22.6°C दुर्ग और जगदलपुर में दर्ज किया गया।

रायपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश

रायपुर में शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने वातावरण को खुशगवार बना दिया है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here