तिल्दा, रायपुर- रायपुर के खरोरा में एक महिला की हत्या कर दी गई है। वो घर पर अकेली रहती थी। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना खरोरा थाना इलाके के वार्ड क्रमांक-13 की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पदमा यादव के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि, अज्ञात हमलावर ने पहले महिला पर डंडे से हमला किया। फिर उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। यह घटना दिन के समय खरोरा के आवासीय क्षेत्र में हुई है।

पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि, पदमा यादव का पड़ोसी राजू यादव से जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। इसलिए पड़ोसी राजू यादव को पकड़ा गया, जो भागने की फिराक में था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

पड़ोसी ने पार्षद को किया था फोन

वार्ड क्रमांक-11 के पार्षद पंचराम यादव ने बताया कि, दोनों का कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद था। इसकी शिकायत पदमा यादव ने थाने में की थी। मुझे आज दोपहर 1 बजे राजू यादव का फोन भी आया था। वो कह रहा था कि पदमा के शिकायत के बाद पुलिस बार बार अति है उसे रुकवाओ। पार्षद पंचराम ने अपने वार्ड पार्षद को फोन लगाने को कहा।

वहीं, थाना प्रभारी दीपक पासवान ने कहा कि, प्रथम दृष्टया पड़ोसी पर ही शक है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here