दुर्ग- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने 2 और बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भिलाई से 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। यह सभी अवैध तरीके से यहां रह रहे थे। एसटीएफ की टीम अवैध प्रवासियों की तलाश कर रही है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

एसटीएफ हेड सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, एक दिन पहले मोहन नगर के जयंती नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। उस मामले की जांच के दौरान आरोपी महिला के मोबाइल से इन महिलाओं के नंबर भी मिले।

एक महिला ने अपना नाम रानी पासवान और दूसरी ने सपना शर्मा बताया। जब उनके दस्तावेजों की जांच की गई, तो पता चला कि रानी पासवान का असली नाम खुशबू बेगम (35 साल) और सपना शर्मा का सनाया नूर (30 साल) है।

बांग्लादेशी महिला सनाया नूर, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बांग्लादेशी महिला सनाया नूर, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पिछले 8 साल से छत्तीसगढ़ में रह रही

दोनों बांग्लादेश की रहने वाली हैं। अवैध तरीके से बार्डर पार कर भारत में घुसी हैं। एसटीएफ ने जब दोनों महिलाओं के मोबाइल डाटा की जांच की, तो पता चला कि, सनाया नूर मूल रूप से जोरहाट जिला दीनाजपुर बांग्लादेश की रहने वाली है। उसने 15 साल पहले बांग्लादेश सीमा को अवैध तरीके से पार किया। बिना वैध दस्तावेज के भारत आई। पिछले 8 सालों से चंगोराभाठा रायपुर में रह रही है।

बांग्लादेशी महिला खुशबू बेगम, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बांग्लादेशी महिला खुशबू बेगम, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सनाया ने फर्जी दस्तावेज बनवाए

सनाया ने तो पहचान छिपाकर खुद को भारतीय नागरिक सिद्ध करने 2019 में फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। अभय शर्मा नाम के व्यक्ति को अपना पति बताकर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया। जांच पर पाया गया कि, वो इंटरनेट कॉल के जरिए बांग्लादेश के कई नंबरों से सम्पर्क में थी।

फर्जी दस्तावेज बनाने की झूठी शादी

रानी पासवान उर्फ खुशबू से पूछताछ में पता चला कि, वो जोबरहाट जिला दिनाजपुर बाग्लादेश की रहने वाली है। 15 साल पहले अवैध रूप से बिना वैध दस्तावेज के बांग्लादेश से भारत में घुसी। पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जन्म तिथि और खुद को मूल निवासी बताकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया। इसके बाद खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए फर्जी शादी कर राशन कार्ड और बाकी दस्तावेज भी बनवाए।

मकान मालिक पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने उन मकान मालिकों को भी नोटिस जारी किया है, जिनके मकान में यह महिलाएं फर्जी तरीके से रह रही थीं। यदि जांच में उनकी संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अब तक इन बांग्लादेशियों की हुई गिरफ्तारी

  • रानी पासवान असली नाम खुशबू बेगम
  • सपना शर्मा असली नाम सनाया नूर
  • अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष असली नाम पन्ना बीबी
  • ज्योति असली नाम शाहिदा खातून और पति रासेल शेख।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here