दिल्ली में 11 साल बाद भाजपा की सरकार आने के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद का कहना है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार बनी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम कर रही है, इसलिए 11 साल बाद आधिकारिक तौर पर योग दिवस मनाएगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सरकारी आयोजन नहीं किया था।

कैबिनेट मंत्री मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली में करीब 11 जगह पर योग दिवस का आयोजन सरकार की ओर से किया जाएगा, जिसमें 30,000 से अधिक लोग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इसमें शामिल होंगे।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने योगा क्लासेस शुरू की थी, जिसमें लोगों को योग सिखाया जाता था। उस समय उपराज्यपाल पर इसे बंद कराने का आरोप लगा था।

21 जून को ही क्यों मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

बता दें, 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं. योग के दृष्टिकोण से यह दिन आध्यात्मिक रूप से बहुत शक्तिशाली माना जाता है इसीलिए इस दिन पूरे विश्व में योग करने का संदेश फैलाने का निर्णय लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रस्तावना रखी थी, जिसे 193 में से 177 देशों का समर्थन मिला और 2015 से यह दिन आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here