नई दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। स्वामी रामभद्राचार्य को साहित्य में उनके योगदान के लिए 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। उनके अलावा गीतकार गुलजार को भी 2023 का ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया। हिंदी लेखक विनोद कुमार शुक्ल को 2024 के लिए 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।