रायपुर- छत्तीसगढ़ में सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। प्रदेश में अगले दो और दिन ड्राई रहेंगे। इस दौरान सिर्फ कुछ जगहों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं बारिश नहीं होने से औसतन तापमान में 2-4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने आज रायपुर, जशपुर समेत 22 जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है। इसके अलावा बाकी बचे अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिलासपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिक तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।