प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को अरावली हिल वॉल और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दिल्ली के महावीर जयंती पार्क में पौधारोपण करेंगे। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत चार राज्यों में फैली अरावली की पहाड़ियों का वनीकरण कर उन्हें हरा-भरा बनाया जाएगा।

बता दें कि, वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी, जो बेहद सफल रहा था। इस अभियान के तहत देशभर में अब तक 109 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं। अब इस अभियान को 2025 में भी विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

पीएम मोदी ने मां के रिश्‍ते और पर्यावरण पर कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का नाम है -‘एक पेड़ मां के नाम’। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है।

प्रधानमंत्री के अलावा इस मौके पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। सूत्रों ने कहा कि इसी मौके पर अरावली की पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने के लिए भी एक नए अभियान अरावली ग्रीन वाल की शुरुआत की जाएगी। अरावली की पहाड़ियां चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के 29 जिलों में फैली हुई हैं। दिल्ली का एक दक्षिण पश्चिमी जिला इससे लगा है। जबकि राजस्थान के 18, गुजरात के तीन तथा हरियाणा के सात जिले इसमें शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here