रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से सौजन्य मुलाकात की। नेताम को हाल ही में संघ मुख्यालय के प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाजों को और अधिक नजदीक लाने में सहायक होते हैं और जन-जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि नेताम ने अपने उद्बोधन में मतांतरण, विकास, पर्यावरण आदि जैसे जन सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विमर्श किया, जो समाज के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस अवसर पर डॉ. प्रीति नेताम एवं समाज के युवा नेता विनोद नागवंशी भी उपस्थित थे।