पेंड्रा में गुरुवार शाम को मौसम बदला। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। - Dainik Bhaskar
पेंड्रा में गुरुवार शाम को मौसम बदला। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई।

रायपुर- छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम बदल गया है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं आज 12 जिलों रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर में बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को पेंड्रा, बलरामपुर, सरगुजा में बारिश के साथ ओले गिरे।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन प्रदेश के अलग अलग जिलों में ऐसी स्थिति रहेगी। आज बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी। गुरुवार को 42 डिग्री टेम्प्रेचर के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा।

सरगुजा में भी गुरुवार शाम को बारिश हुई। तेज हवाएं चलती रही।
सरगुजा में भी गुरुवार शाम को बारिश हुई। तेज हवाएं चलती रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here