रायपुर।
ग्राम चकवे में आज भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय सुखलाल साहू के दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और स्व.साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ता भूखन साहू के पिता स्व. सुखलाल साहू को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने संगठन के प्रति आजीवन निष्ठा और कर्मठता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिवार से भेंट कर संवेदना प्रकट की गई तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति ने स्व. साहू के सामाजिक योगदान को एक बार फिर उजागर किया।