देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3807 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 10 दिन में 14 गुना मामले बढ़े हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1400 केस हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 506 मरीज हैं।

जम्मू के एक स्कूल में मास्क पहनकर मॉर्निंग प्रेयर करते बच्चे। कर्नाटक में रायचूर के रिम्स हॉस्पिटल में कोविड वार्ड बनाया गया है। - Dainik Bhaskar
जम्मू के एक स्कूल में मास्क पहनकर मॉर्निंग प्रेयर करते बच्चे। कर्नाटक में रायचूर के रिम्स हॉस्पिटल में कोविड वार्ड बनाया गया है।

कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 28 पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और केरल में 7-7 हैं। बीते तीन दिन में 21 की मौत हुई है। 31 मई को बेंगलुरु में 63 साल के मरीज की जान चली गई। उसने वैक्सीन की तीनों डोज ली थी।

लगातार बढ़ते केसों के बीच कर्नाटक सरकार ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराने को कहा है। राज्य में 238 एक्टिव केस हैं।

मिजोरम में 7 महीने बाद कोविड का पहला केस मिला मिजोरम में शुक्रवार को 2 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस तरह का आखिरी मामला सामने आने के 7 महीने बाद कोविड के केस मिले। मिजोरम में कोविड-19 का आखिरी मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था, उस दौरान राज्य में 73 लोग वायरस से संक्रमित हुए थे।

उन्होंने बताया कि मरीजों का इलाज आइजोल के पास फल्कोन में जोरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (ZMCH) में चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) ने लोगों से न घबराने की बात कही है।

IDSP ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, नियमित रूप से हाथ धोने, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here