नई दिल्ली/इंफाल/भोपाल- देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश हुई है। इससे आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स को लगाया गया है।

असम में 19 जिलों के 764 गांवों में बाढ़ आ गई है। राज्य के करीब 3.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। रविवार को 2 और लोगों की मौत के साथ राज्य में बाढ़-लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। त्रिपुरा में 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को भी भारी बारिश का अलर्ट है। - Dainik Bhaskar
असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को भी भारी बारिश का अलर्ट है।

मणिपुर में रविवार को सेना, असम राइफल्स और फायर सर्विस ने बाढ़ प्रभावित जिलों से 1,500 से ज्यादा लोगों को बचाया। रेस्क्यू की कई तस्वीरें में अधिकारियों को नावों और अपनी पीठ पर उठाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाते हुए देखा गया।

सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में एक हजार से ज्यादा टूरिस्ट 30 मई से फंसे हुए हैं। मंगन SP ने बताया कि लैंडस्लाइड, पुल ढहने और तीस्ता नदी के उफान के कारण पर्यटकों को नहीं निकाला जा सका है। सोमवार तक रेस्क्यू की उम्मीद है।

इधर, राजस्थान के 30 जिलों और मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के वैशाली में रविवार शाम तेज आंधी-बारिश के कारण एक घर गिरने से 60 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here