ये जानकारी उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने दी है। बता दें कि राजा रघुवंशी की बहन ने के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर हुआ है जिसमें ये दावा किया गया कि राजा का शव पहुंचने के बाद राज कुशवाहा भी वहां मौजूद था। इस दौरान राज ने सोनम के पिता को सांत्वना दी।
राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश से राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच जानकारी आई है कि राज कुशवाहा को भी मृतक के अंतिम संस्कार में देखा गया था।
ये जानकारी उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने दी है। बता दें कि राजा रघुवंशी की बहन ने के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर हुआ है जिसमें ये दावा किया गया कि राजा का शव पहुंचने के बाद राज कुशवाहा भी वहां मौजूद था। इस दौरान राज ने सोनम के पिता को सांत्वना दी। दावा किया गया कि राज कुशवाहा सोनम के पिता के दाहिनी ओर खड़ा है।
इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए राजा रघुवंशी की माँ का कहना है कि जो लोग उनके बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे उन लोगों ने दावा किया कि उन्होंने कुशवाहा को वहाँ देखा था। ये भी कहा गया कि इस मामले में नाम आने से पहले तक कोई राज कुशवाहा को नहीं जानता था। किसी ने राज कुशवाहा का नाम नहीं सुना था और ना उसे देखा था।
बता दें कि जब रघुवंशी का शव इंदौर स्थित उनके घर पहुंचा तो कुशवाहा ही चार पहिया वाहन चलाकर लोगों को उनके परिवार के पास ले गए। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, सोनम के परिवार ने राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों के लिए चार से पांच वाहनों की व्यवस्था की थी। पीटीआई के अनुसार चश्मदीद लक्ष्मण सिंह राठौर ने बताया, “कुशवाहा उस चार पहिया वाहन को चला रहे थे जिसमें मैं गया था, हालांकि हमने बात नहीं की। गिरफ्तारी के बाद मीडिया में उनकी तस्वीर देखने के बाद ही मुझे यह घटना याद आई।”
हत्या ने तब सनसनीखेज मोड़ ले लिया जब रघुवंशी की पत्नी सोनम को उसके तीन कथित सहयोगियों आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22) और राज सिंह कुशवाह (21) के साथ मेघालय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राजा रघुवंशी दम्पति के लापता होने के 10 दिन बाद 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के वेइसाडोंग जलप्रपात के निकट एक घाटी में मृत पाए गए। राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे अपने हनीमून के लिए मेघालय गए थे।