मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार बनी है। इस योजना के तहत जिले में 134 व्यक्तियों को 1 करोड़ 99 लाख 62 हजार रूपए की राशि मरीजों के ईलाज के लिए दी गई है। इस योजनांतर्गत जटिल एवं गंभीर रोगों के नि:शुल्क ईलाज के लिए 20 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। ऐसी बड़ी बीमारियों में शासन से मिल रही यह मदद महत्वपूर्ण है। बीपीएल श्रेणी के नागरिकों को कैंसर, ह्दयघात, ट्यूमर, ब्लड कैंसर, मलेरिया, इंडोवस्कूलर इम्बोलिजेशन, ब्रेन ट्यूमर, किडनी एवं अन्य की गंभीर बीमारी के ईलाज में शासन द्वारा सहायता राशि दी जा रही है।
डोंगरगांव की श्रीमती खोमेश्वरी पटेल को बे्रस्ट कैंसर के ईलाज के लिए 4 लाख 64 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। उनके पति श्री रिखीराम पटेल ने बताया कि परिवार में इस तरह किसी के गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो जाने पर काफी परेशानी होती है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना हमारे लिए मददगार रही और इस योजना के तहत प्राप्त राशि से उनकी पत्नी श्रीमती खोमेश्वरी पटेल का ईलाज हो रहा है। खैरागढ़ के श्री संजय यादव ने बताया कि उन्हें पैनक्रियाज में ट्यूमर हुआ था। ऐसी स्थिति में काफी तकलीफ हुई और एम्स रायपुर ईलाज के लिए जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत 3 लाख रूपए की सहायता राशि से बहुत मदद मिली। डोंगरगांव के श्री गिरधारी लाल धनकर ने बताया कि उन्हें मलेरिया हो गया था, जिसने गंभीर रूप धारण कर लिया था। जिसकी वजह से किडनी, लीवर ने कार्य करना बंद कर दिया था। वे सात दिन तक कोमा में थे। उनके बेटे ने बताया कि शासन की ओर से पिता के ईलाज के लिए 5 लाख रूपए की सहायता राशि मिली और धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। उन्होंने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। राजनांदगांव के श्री प्रतीक यादव एप्लास्टिक एनिमिया जैसी दुर्लभ बीमारी से पीडि़त थे। उनके ईलाज के लिए 4 लाख 80 हजार रूपए की मदद शासन की ओर से दी गई। श्री शगुन लाल मरकाम को 3 लाख 40 हजार 800 रूपए, मास्टर हेमन्त निषाद को 4 लाख 44 हजार 600 रूपए, कल्पना उजवने को 6 लाख 56 हजार 470 रूपए, निधि गहिने को 4 लाख 40 हजार रूपए, रेखा तेजवानी को 3 लाख 3 हजार 160 रूपए, हीराबाई पटेल को 3 लाख 14 हजार, श्री सीताराम गोर्रे को 4 लाख 69 हजार रूपए, अन्विता हरिहारनो को 3 लाख 10 हजार रूपए, मालती गंजीर को 4 लाख 80 हजार रूपए, बाबुलाल को 3 लाख 59 हजार रूपए की सहायता राशि मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here